None

StaffCorner

18 Jun, 2013 01:54 PM

नहीं बढ़ेगी केंद्रीय कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु

नहीं बढ़ेगी केंद्रीय कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा बढ़ाने से इन्कार कर दिया है। हालांकि, सरकार वैज्ञानिकों की सेवानिवृत्ति की उम्रसीमा बढ़ाने पर जरूर विचार कर रही है। ऐसी अटकलें थीं कि सरकार सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर देगी।

कार्मिक मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा को बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। कार्मिक मंत्रालय का बयान हाल ही में मीडिया में आई उन खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि मंत्रालय ने इस बाबत प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कैबिनेट की स्वीकृति मांगी है। यह खबर करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए निराश करने वाली है।

कार्मिक मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले वित्त मंत्रालय और संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श किया जाता है। वित्ता मंत्रालय की अनुमति के बिना यह संभव नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार खर्च में कटौती कर चालू खाता घाटे को कम करने के उपाय तलाश रही है, ऐसे में सेवानिवृत्तिकी उम्र सीमा बढ़ाने से खजाने पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा।

केंद्र में कार्यरत अधिकांश कर्मचारी 60 वर्ष की उम्र में रिटायर होते हैं। शिक्षकों और वैज्ञानिकों के मामले में यह सीमा 62 साल है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और असम जैसे राज्यों में सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष है। हालांकि, केंद्र सरकार वैज्ञानिकों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा को बढ़ाकर 64 वर्ष करने पर विचार कर रही है। अधिकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में इस पर विचार के लिए एक समिति का गठन भी कर चुके हैं।



Whatsapp Share Button

⌂ Go to StaffCorner.com Home Page



Latest in Important News
Latest in Other News Sections


StaffCorner brings you the latest authentic Central Government Employees News.
About us | Privacy Policy | Terms and Conditions | Archives