None

StaffCorner

15 Aug, 2013 09:12 AM

अब 62 साल में रिटायर होंगे केंद्रीय कर्मचारी, रेलवे में बाबुओं की भर्ती का रास्‍ता भी खुलेगा!

अब 62 साल में रिटायर होंगे केंद्रीय कर्मचारी, रेलवे में बाबुओं की भर्ती का रास्‍ता भी खुलेगा!
एक ओर केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 साल करने की तैयारी में है। तो दूसरी तरफ, रेलवे में ग्रुप सी के तहत बड़े पैमाने पर भर्तियों का रास्‍ता साफ होता दिख रहा है। 
 
रेलवे में बाबुओं की भर्ती का रास्‍ता साफ होता दिख रहा है। कर्मचारी संगठनों की मांग रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ कर दिया है कि ग्रुप सी में फ्रीजिंग के निर्धारित मानक से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्तियां की जा सकती हैं।

    बोर्ड के इस आदेश से इस बात की संभावना बढ़ गई है कि आरआरबी के जरिए इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पिछले करीब एक दशक से मिनिस्टीरियल कैडर में आने वाले जूनियर क्लर्क, सीनियर क्लर्क, जूनियर एकाउंट असिस्टेंट और एकाउंट क्लर्क के पदों पर भर्ती नहीं हुई है।
     
    जोनल रेलवे के अफसर रेलवे बोर्ड का स्पष्ट निर्देश न होने का हवाला देकर हजारों की तादाद में खाली पड़े क्‍लकों के पदों पर भर्ती रोके हुए हैं। इसके साथ ही फ्रीज किए गए पदों पर दिसंबर 2013 तक भर्तियों पर रोक बढ़ा दी है। रेलवे के वाणिज्य, लेखा, स्टोर, सामान्य प्रशासन और कार्मिक विभाग में मिनिस्टीरियल कैडर के कर्मचारियों की भरमार है लेकिन पिछले दशक से खुली भर्तियां न होने के कारण इन विभागों में भर्तियां नहीं हुईं।



    Whatsapp Share Button

    ⌂ Go to StaffCorner.com Home Page



    Latest in Important News
    Latest in Other News Sections


    StaffCorner brings you the latest authentic Central Government Employees News.
    About us | Privacy Policy | Terms and Conditions | Archives